1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कचहरी में पुलिस हिरासत में युवती की हत्या का प्रयास, विरोध करने पर दरोगा को भी पीटा

खास बातें युवती के बयान दर्ज होने से पहले कचहरी में वारदात पुलिस ने भाग रहे दो हमलावरों को किया गिरफ्तार कचहरी में दिनदहाड़े घटना होने से वकीलों में रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 3:39 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती के पीछे करीब आधा दर्जन युवक भाग रहे थे और युवती के साथ चलने वाला दरोगा युवकों से युवती का बचाव कर रहा था। युवकों ने दरोगा की हिरासत में युवती को जान से मारने का प्रयास किया। दरोगा द्वारा विरोध करने पर युवकों ने दरोगा को भी पीटा। घटना से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। युवकों से घिरता देख दरोगा ने पिस्टल निकाल लिया। इसके बाद युवक भाग गए। इसी बीच अधिवक्ताओं की भीड़ भी आ गई। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। युवती एक माह पहले प्रेमी संग चली गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर दारोगा एक कांस्टेबल के साथ युवती के बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा था।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसी नेत्री की बेटी को दामाद ने शादी के 9 साल बाद दे दिया तलाक, पुलिस ने भी नहीं सुनी शिकायत

कोर्ट मैरिज के बाद बयान दर्ज होने थे

थाना ब्रह्मपुरी के मोहल्ला गौरीपुरा निवासी युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 29 जुलाई को प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। परिजनों ने युवती के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। फरारी के बाद दोनों कोर्ट मैरिज कर हाईकोर्ट में पेश हो गए। हाईकोर्ट ने ब्रह्मपुरी पुलिस को युवती के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ेंः Mob Lynching: बच्चा चोरी का शोर मचाने के बाद भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, हालत गंभीर

दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास

युवती और युवक थाने पहुंच गए। थाने का दारोगा शैलेंद्र कुमार एक महिला कांस्टेबल को साथ लेकर युवती के बयान दर्ज कराने कचहरी पहुंचे। पीछा करते हुए युवक और युवती के परिजन भी पहुंच गए। परिवार के लोगों ने युवती को पुलिस कस्टडी जान से मारने का प्रयास किया। युवकों ने दुपट्टे से युवती गला दबाकर हत्या करने की कोशिश किया।

दरोगा ने तान दी पिस्टल

दरोगा युवती को बचाने के लिए बीच में आया तो उससे भी जमकर मारपीट की गई। दारोगा ने पिस्टल निकालकर तान दिया। इसी बीच अधिवक्ताओं की भीड़ भी मौके पर आ गई। अपने आप को घिरा देख युवक भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। युवती को बचाकर महिला कांस्टेबल कोर्ट के अंदर ले गई। यहां उसके बयान दर्ज कराए गए। इस बारे में एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने बताया कि दो युवकों को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको जेल भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश