युवती ने बताया कि उनके घर के सामने दूसरे परिवार के तीन युवकों ने उसके साथ छेडख़ानी और रेप करने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह घर पर अकेली थी और स्कूटी खड़ी करने को लेकर शाम को विवाद हुआ था। इसी विवाद में आकर युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने पड़ोस के तीन युवकों गुड्डू, राजू, आलम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं युवकों का कहना है कि मारपीट युवती के भाइयों और उसके पिता ने शुरू की। दुष्कर्म के आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। एसओ नौचंदी तपेश्वर का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।