शास्त्रीनगर एल ब्लाॅक निवासी व्यापारी आशीष कुमार का कहना है कि चार माह पहले उन्होंने मकान के डिजाइन के लिए ट्रांस्पोर्ट नगर निवासी आर्किटेक्ट इंजीनियर को 30 लाख रुपये का ठेका दिया था। यह इंजीनियर खुद को कुख्यात बदन सिंह बद्दो का नजदीकी बताता था। मकान में काम करने के दौरान भी बद्दो के पुराने किस्से सुनाता रहता था। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि वह अभी तक 27 लाख रुपये दे चुका है। अभी आधा काम भी नहीं हुआ है। जब उसने काम पूरा नहीं होने पर पैसा रोका तो 21 जुलार्इ को इंजीनियर पिस्टल-राइफल के साथ आधा दर्जन युवकों को लेकर उनके घर पहुंचा आैर रंगदारी मांगी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि इंजीनियर ने दस लाख रुपये नहीं देने पर धमकी दी। उन्होंने मेडिकल थाना पुलिस से इसके लिए मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने कोर्इ कार्रवार्इ नहीं। जब पीड़ित व्यापारी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की आैर एसपी क्राइम रामअर्ज को तहरीर दी।