4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेकिंग के बहाने रुकवायी थी कार, इसके बाद फरार हुए बदमाशों को ताकती रह गई पुलिस, देखें वीडियो

Highlights रात तीन बजे सेंट्रो सवार लोगों को लूटने का किया प्रयास बदमाशों ने टार्च चलाकर रोकी चेकिंग के बहाने कार सायरन बजने के बाद पुलिस के सामने से फरार हुए बदमाश    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Oct 2019, 12:31 PM IST

meerut

मेरठ। खाकी चाहे प्रतिदिन बदमाशों का एनकाउंटर कर रही हो, लेकिन जब बदमाशों से असली सामना होता है तो पुलिस हांफने लग जाती है। कुछ ऐसा ही देर रात को मेरठ पुलिस के साथ भी हुआ। अलीगढ़ से मजदूरों को लेकर आया सेंट्रो ड्राइवर उनको घर छोडऩे जा रहा था। इसी दौरान कार चेकिंग के नाम पर बदमाशों ने कार रोक ली। बदमाशों ने तमंचे से गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। दूर पुलिस की गाड़ी आती देख फिर भी बदमाश लूट का प्रयास करते रहे, लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा। बदमाश बिना लूट किए ही अपनी कार में बैठे और पुलिस के सामने से फरार हो गए। माजरा समझते ही पुलिस ने वायरलैस पर बदमाशों के फरार होने की सूचना दी। चारों ओर से घेराबंदी करने के बाद भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

यह भी पढ़ेंः शराब के शौकीन हो जाएं सावधान, ब्रांडेड बोतल में हो सकती है रेक्टीफाइड, देखें वीडियो

मामला रात तीन बजे का है। कार चालक सुल्तान ने बताया कि वह अलीगढ़ से आ रहे थे और मजदूरों को छोडऩ़े के लिए सरधना जा रहा था। इसी दौरान कंकरखेड़ा फ्लाई ओवर के पास कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। जिन्होंने टार्च मारकर कार को रूकवाया। कार रोकने पर उन लोगों ने तमंचा निकाल लिया। उन्होंने पूछा पीछे कौन है। सुल्तान ने बताया कि पीछे मजदूर लोग बैठे हैं उनको छोडऩे के लिए सरधना जा रहा है। इसके बाद उनमें से एक युवक ने गोली चला दी। गोली मिस हो गई। पीछे से पुलिस की गाड़ी आती देख फिर भी युवक नहीं डरे, लेकिन जैसे ही गाड़ी पास आई और पुलिस का सायरन बजने लगा। युवक अपनी कार में बैठकर भाग गए।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: प्रदूषित हवा और ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, अगले दो दिन में इतना गिरेगा तापमान

पुलिस ने उनको पकडऩे के लिए काफी प्रयास किए। सड़क की नाकेबंदी कर कंबिग की गई, लेकिन इसके बाद भी कार सवार बदमाश पुलिस के सामने फरार हो गए। पुलिस देखती रही। इस बारे में जब एसएसपी अजय साहनी से बात की गई तो उनका कहना था कि पुलिस अभी भी बदमाशों को ट्रेस करने का काम कर रही है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की चुस्ती के कारण बदमाश लूट करने में असफल रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश