मेरठ। पुलिस अपराध रोकने के चाहे लाख दावे कर रहे, लेकिन बदमाशों पर उसका अंकुश नहीं रह गया। अब तो पुलिस वालों के परिवार भी लूट की घटनाआें का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में लूट का एेसा ही मामला देखने में आया। बाइक पर सवार बदमाशों ने दरोगा की पत्नी के साथ लूटपाट की। वह अपने मायके से मां आैर बेटी के साथ लौट रही थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने दरोगा की पत्नी से पर्स लूट लिया। इसमें करीब 4500 रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। लूट के बाद दरोगा की पत्नी ने साहस दिखाते हुए र्इ-रिक्शा से गिरने के बावजूद लूट के बाद मुंह चिढ़ा रहे बदमाशों का डटकर मुकाबला किया आैर एक बदमाश की बाजू पकड़ ली।