28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुंचे कलेक्टर तो वहां की हालत देखकर चौंक गए

बच्चियों ने विद्यालय से जुड़ी एक एक बात कलेक्टर को बताई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 9 Oct 2018, 4:32 PM IST

Baghpat collector

जब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुंचे कलेक्टर तो वहां की हालत देखकर चौंक गए

बागपत. कलेक्टर ऋषिरेंन्द्र कुमार ने बड़ौत के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को बहुत ही गंभीरता के साथ देखा और जो कमी पाई गई, इस संबंध में संबंधित अधिकारी और शिक्षकों को हिदायत देते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है। बच्चे को बेहतर ज्ञान देने की आवश्यकता है। आज की शिक्षा से ही कल हमारा देश तरक्की करेगा और नए पथ पर चलेगा। कलेक्टर ने बच्चों से अध्यापकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनसे पूछा कि अध्यापक कैसा पढ़ाते हैं और समय से आते हैं या नहीं, जिस पर बच्चों ने कहा कि सर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं और समय से भी क्लास लेते हैं।

यह भी पढ़ें- ठगी की ट्रेनिंग के लिए चलाया रहा था कोचिंग सेंटर, फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप

इस दौरान कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली में खानपान की व्यवस्था को भी परखा और बच्चों को अच्छे खाने सामग्री देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खानपान के मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होना चाहिए और बच्चों को मेनू लिस्ट के हिसाब से ही खाना दिया जाए। खाने में गुणवत्ता होनी बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने सीसीटीवी कक्ष का भी निरीक्षण किया, जिसमें सभी सीसीटीवी कैमरे चलते पाए गए। कलेक्टर ने कहा अभी भी सीसीटीवी कैमरों की कमी है, इनकी संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ौत के छपरौली विद्यालय में निम्न स्थानों पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं, जिससे कि विद्यालय परिसर में त्रिनेत्र से हमेशा निगरानी बनी रहे। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। बच्चों को कंप्यूटर टेक्निकल कोर्स संबंधी बातों को भी गंभीरता के साथ गुणवत्तापूर्ण सिखाया जाए, ताकि बच्चा किसी भी क्षेत्र में कमजोर ना रह सके। कलेक्टर ने शहीद हरेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 छपरौली का भी औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय खोखर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा और अजय कुमार वगैरह उपस्थित रहे ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग