2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajrangbali Puja on Tuesday : इस पत्ते के साथ करें बजरंगबली की पूजा, इसके बाद देखें चमत्कार

Lord Hanuman Puja : हनुमान जी की यह साधना आपके जीवन में ला देगी खुशियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 3:52 PM IST

meerut

बजरंगबली की ध्यान साधना करें पीपल के पत्ते के साथ, इसके बाद देखिए चमत्कार

मेरठ। राम भक्त हनुमान शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करने वाले माने जाते हैं। जरूरत है बस उन्हें थोड़ा प्रसन्न करने की और उनकी विधि-विधान से पूजा करने की। धारणा है कि हनुमान जी आज भी इस धरती पर विचरण करते हैं। भक्त अपने-अपने भक्ति भाव और श्रद्धा के अनुसार हनुमान जी को खुश करने का प्रयास करते हैं। हम आपको एक ऐसी गुप्त विधि के विषय में बता रहे हैं जिसके प्रयोग मात्र से ही हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। यह एक ध्यान साधना है जिसमें किसी मंत्र के जाप करने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

यह भी पढ़ेंःमायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

मंगलवार के दिन ऐसे करें पूजा

पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी के अनुसार मंगलवार के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर इसे अच्छे से धोएं। पत्ते पर अष्टगंधा से इसमें राम-राम लिखते जाएं। इस प्रकार पूरे पत्ते पर राम-राम लिख लें। अब आप पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके आसान बिछाकर बैठे। सामने एक चौकी की स्थापना करें और इस चौकी पर एक नया पीला वस्त्र बिछाएं। इसके बाद पीपल के पत्ते को इस चौकी पर स्थापित कर दें। अब चौकी के आगे एक घी का दीपक जलाएं। किसी प्रकार की हनुमान जी फोटो रखने की आवश्यकता नहीं है। अब आप आंख बंद करके तीन बार 'जय श्री राम' का नाम का जप करें और हाथ में पर्वत उठाए हनुमान जी की फोटो का ध्यान करने लग जाइए। दस मिनट तक लगातार हनुमान जी के इस अवतार का ध्यान करें और अंत में फिर से तीन बार 'जय श्री राम' के नाम का जाप करें। इसके बाद उठते समय चौकी पर रखे पीपल के पत्ते को किसी बर्तन से ढकें।

यह भी पढ़ेंः नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

यह भी पढ़ेंः नमक का उपयोग इस तरह करेंगे, तो हो जाएंगे मालामाल

पांच मंगलवार तक प्रतिदिन करनी होगी साधना

अगले पांच मंगलवार तक प्रतिदिन आपको इसी तरह से ध्यान साधना करनी है। इसमें एक बात का ध्यान रखें कि मंगलवार वाले दिन आपको नया पीपल का पत्ता लेना है और उस पर पहले की तरह राम-राम शब्द लिखना है। पुराने पीपल के पत्ते को आप जला दें। पांच मंगलवार इस पूजा को करने के बाद चौकी और पीले वस्त्र को पूजास्थल से हटा दें। इस ध्यान साधना के करते-करते ही आप अपने जीवन में चमत्कार महसूस करने लगेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश