
मेरठ। शादी से चार दिन पहले युवती के मोहल्ले में जमकर हंगामा हो गया। मेंहदी लगवाने जा रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इनमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर हंगामा शांत कराया। दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत थाना लिसाड़ी गेट में दे है।
पहले डीजे को लेकर हुआ हंगामा
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीद नगर की युवती की शादी चार दिन बाद होनी है। घर में गाना-बजाना चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी युवक ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। डीजे से परेशान युवती का भाई युवक के यहां आवाज कम करने की शिकायत को लेकर पहुंचा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। काफी कहासुनी के बाद युवक ने डीजे की आवाज धीमी कर दी।
युवती के साथ युवक ने की छेड़छाड़
कहासुनी के बाद सब शांत हो गया। कुछ दिन बाद युवती अपनी रिश्तेदार के साथ लगवाने जा रही थी। युवती का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी की। यह बात उसने घर लौटकर परिजनों को बतायी तो युवती के भाई पड़ोसी युवक के घर पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर टूट पड़े और पथराव भी किया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट रुकवाई।
दोनों पक्षो की ओर तहरीर
इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें उपचार के लिए भेजा और अन्य लोगों को थाने ले आयी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर नजीर अली खान का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
19 Aug 2019, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.