पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार गुरु को भगवान का स्थान प्राप्त है। गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं और गुरु ही भगवान शंकर हैं। गुरु ही ब्रह्मांड हैं. गुरु के पूजन की विधि भी भगवान के पूजन विधि जैसी ही है। गुरु पूर्णिमा के दिन सुुुुबह-सुबह उठकर घर की साफ सफाई कर लें और फिर स्नान कर साफ कपड़े पहनें। घर के मंदिर में सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर 12-12 रेखाएं बनाकर व्यास-पीठ बनाएं। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर इस मंत्र का उच्चारण करें ‘गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये’। इसके बाद दसों दिशाओं में अक्षत (चावल) छोड़ें। व्यासजी, ब्रह्माजी, शुकदेवजी, गोविंद स्वामीजी और शंकराचार्यजी के नाम से पूजा का आहृन करें। अंत में अपने गुरु अथवा उनके चित्र की पूजा करके उन्हें यथा योग्य दक्षिणा प्रदान करें। यदि आपने किसी को अपना गुरु माना है तो आज उनकी पूूूूजा भी जरूर करें। इससे जिन्दगीभर गृरू कृपा आप पर बरसती रहेगी।