8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी-दलित छात्रों ने मोदी आैर योगी सरकारों को कहा ‘निकम्मी’, इंसाफ नहीं मिलने पर दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

छात्रा को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Dec 2018, 1:28 PM IST

meerut

संजलि हत्याकांडः भीम आर्मी-दलित छात्रों ने मोदी आैर योगी सरकारों को कहा 'निकम्मी', इंसाफ नहीं मिलने पर दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

मेरठ। आगरा में कक्षा दसवीं की छात्रा को ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारने की लपटें मेरठ तक भी पहुंच चुकी हैं। भीम आर्मी और दलित छात्रों के संगठन ने छात्रा को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दलित छात्रों ने मोदी और योगी सरकार पर प्रहार किया। दलित छात्र नेता और भीम आर्मी से जुड़े डा. सुशील गौतम ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाअो का नारा देते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही विधायक बेटियों से दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः दरोगा की टिप्पणी पर भड़के लोगों ने घेराव के बाद कर दी उससे हाथापार्इ, लगाए ये गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो देखें

दलित छात्रों ने पहले भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए आैर निकम्मी सरकारें बताया। इसके बाद शांति कैंडल मार्च विवि के गेट तक निकाला। इसके बाद गेट पर दो मिनट का मौन धारण कर छात्रा को श्रद्धांजलि दी। दलित छात्र नेता डा. सुशील गौतम ने कहा कि कैसी विडंबना हे कि मृतक छात्रा से मिलने के लिए अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं गया। वहीं पूरे मामले में खानापूर्ति की जा रही है। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी तो दूर की बात है अभी तक यह भी पता चल पाया कि छात्रा को जलाने वाले युवक कौन थे। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को हुआ आंदोलन सरकार को याद होगा। अगर जल्द से जल्द छात्रा के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो दलित समाज सड़कों पर होगा और सरकार की ईट से ईट बजा देगा।

यह भी पढ़ेंः अपराध नहीं रुक पाने पर मुख्यमंत्री हुए अफसरों पर नाराज, क्लास लगाने के बाद दिए ये आदेश

उन्होंने कहा कि दलित छात्रा के परिजनों को इंसाफ न मिलने पर 2 अप्रैल से भी बड़ा प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलवाए और तीन महीने के भीतर ही आरोपियों को सजा दिलवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में दलिताें के हित और उनका परिवार सुरक्षित नहीं है।