
यूपी की इस सीट पर गठबंधन ने बढ़ा दी भाजपा की मुश्किलें, इनसे भी बड़ा खतरा
मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 के अंतर्गत पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हो रहा है। वेस्ट यूपी में मेरठ-हापुड़ सीट बेहद अहम है। यहां भाजपा पिछली दो बार से जीती है आैर इस बार हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल पिछले दो बार से यहां के सांसद हैं, इसके बावजूद भाजपा उम्मीदवार को जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
इसकी बड़ी वजह गठबंधन के उम्मीदवार याकूब कुरैशी बन रहे हैं। मुस्लिम आैर दलित वोट बैंक गठबंधन के खाते में जाने के अंदेशे के कारण भाजपा की मुश्किलें बढ़ी हुर्इ हैं। भाजपा आैर गठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार हरेंद्र अग्रवाल को पार्टी की परंपरागत वोट आैर वैश्य वोटों से समर्थन मिलने के कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। विभिन्न जातियों के वोटों में गठबंधन व कांग्रेस जितनी सेंध लगाएंगे उतना ही भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट के अंतर्गत साढ़े पांच लाख मुस्लिम, तीन लाख दलित, सवा दो लाख वैश्य, डेढ़ लाख ब्राह्मण, 90 हजार गुर्जर वोट, ठाकुर व त्यागी 60-60 हजार, 50 हजार पंजाबी आैर अन्य जातियों के करीब तीन लाख 30 हजार वोटें हैं।
गठबंधन उम्मीदवार याकूब कुरैशी का कहना है कि अगर ज्यादा मतदान प्रतिशत हुआ तो इसका फायदा उन्हें मिलेगा। इसलिए ज्यादा वोटिंग के लिए गठबंधन मुस्लिम व दलित वर्ग की 70 वोटिंग करवाने के प्रयास में रहेगा। कुछ एेसे ही समीकरण भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के साथ बन रहे हैं। वह मानते हैं कि अगर वोट प्रतिशत बढ़ता है तो फायदा भाजपा को होगा।
मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर यह स्थिति
मुस्लिम- साढ़े पांच लाख
दलित- तीन लाख
वैश्य- सवा दो लाख
ब्राह्मण- डेढ़ लाख
जाट- एक लाख
गुर्जर- 90 हजार
ठाकुर- 60 हजार
त्यागी- 60 हजार
पंजाबी- 50 हजार
अन्य- तीन लाख 30 हजार
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
10 Apr 2019, 5:46 PM IST
Published on:
10 Apr 2019, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.