
मेरठ. एक तरफ जहां 6 दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। अधिकारी सुबह से ही गश्त पर निकले हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर बदमाशों ने खाकी को चुनौती देते हुए सर्राफ से लाखों रुपये का सोना लूट लिया। बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए सोना लूटकर आराम से फरार हो गए। घटना रविवार सुबह शहर के बीचों-बीच सर्राफा बाजार में हुई। बाइक सवार एक बदमाश ने तमंचे की बट से प्रहार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
थाना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रमोद कुमार वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी अपने साथी लीलाधर के साथ 373 ग्राम सोना लेकर ला रहे थे। लीलाधर के पास भी 500 ग्राम सोना था। इसी दौरान प्रहलाद नगर के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने प्रमोद कुमार वर्मा को तमंचा की बट मारकर 373 ग्राम सोने से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए, जिसकी अनुमानिक कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया है, लेकिन बदमाशों का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सर्राफा बाजार में दहशत का माहौल है।
Published on:
06 Dec 2020 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
