
50 सेकेंड में चुरा लेते थे बाइक, इनकी निशानदेही पर पुलिस को मिले इनके पास से इतने वाहन
मेरठ। पुलिस ने एेसे गिरोह के दो सदस्य पकड़े हैं, जो 50 सेकेंड में दुपहिया वाहन चुरा लेते थे आैर सोतीगंज इलाके में बेच देते थे। इस वाहन चोर गिरोह में सात-आठ लोग बताए जा रहे हैं, जिनका वेस्ट यूपी में दुपहिया वाहन चोरी का जाल फैला हुआ है। पुलिस की पकड़ में जानी क्षेत्र के बहरामपुर गांव के हैं। इन दो के अलावा आधा दर्जन शातिर चोरों की पुलिस को तलाश है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये 50 सेकेंड में बाइक, स्कूटी चोरी कर लेते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी के दुपहिया वाहन पकड़े हैं।
सोतीगंज में बेचे 100 से ज्यादा दुपहिया
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर चोर हैं, इनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइकें व तीन स्कूटी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद की गर्इ हैं। इन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा दुपहिया वाहनों की चोरी की बात स्वीकारी है। जिन्हें ये सोतीगंज में बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोतीगंज में जिस चोरी के वाहन माफिया को ये शातिर वाहन बेचते थे, उसकी तलाश की जा रही है।
सोतीगंज में फिर आया चर्चा में
बहरामपुर जानी के अनिल आैर टीटू की गिरफ्तारी के बाद से साेतीगंज क्षेत्र चोरी के वाहनों की बाबत फिर चर्चा में आया है। पकड़े गए शातिर दोनों चाेर के गैंग के लोग पूरे वेस्ट यूपी में फैले हुए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी के सारे वाहन उन्होंने सोतीगंज में बेचे हैं। इससे यहां के वाहन माफियाआें में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी सतपाल सिंह का कहना है कि सोतीगंज के एेसे शातिरों की धरपकड़ जारी की जाएगी, जो चोरी के वाहन खरीदते आैर बेचते हैं।
Published on:
3 Nov 2018, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.