
मेरठ।हाॅस्टल से निकलकर खाना खाने जा रहे स्टूडेंट को बाइक सवार कर्इ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। युवकों ने स्टूडेंट से नाम बताने के लिए कहा। उसके नाम बताते ही बाइक सवारों ने उसके साथ एेसी वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के लोग भी घबरा गये। इस दौरान फायरिंग में छर्रा लगने से एक व्यापारी भी घायल हो गया। इस दौरान व्यापारियों ने गोली चलने की सूचना मिलते ही हंगामा कर दिया। वहीं आरोपी शख्स मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाॅस्टल से खाना खाने जा रहा था छात्र
शामली जिले के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र निवासी शावेज मिर्जा पुत्र अरशद मिर्जा मवाना रोड स्थित जेपी पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के पास ही एक निजी हॉस्टल में रहता है। उसने बताया कि वह अपने साथी शुभम शर्मा के साथ खाना खाने के लिए अपने कमरे पर जा रहा था। तभी रजपुरा चौराहे पर दो-तीन बाइकों पर पहुंचे दर्जनभर युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने दोनों छात्रों के नाम पूछे। छात्र ने जब अपना नाम शावेज बताया तो युवकों ने शावेज पर तमंचे की बट व धारदार हथियार से हमला बोलकर उसका सिर फाड़ दिया। छात्र को पिटता देख आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे तो बाइक सवार हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक छर्रा पास में ही मौजूद रामबीर पुत्र खजान सिंह निवासी रजपुरा को सीने में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया।
यह भी देखें-यहां आसान से गिरी बिजली बेघर हुए लोग
गोली की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश
घायल व्यापारी रामबीर की पास में ही इलेक्ट्रीशियन की दुकान है। व्यापारी रामबीर को गोली लगने की सूचना मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इस बीच डायल 100 मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में एसओ दिनेश चंद्र भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर जेपी पॉलीटेक्निक के निदेशक अभियन अग्रवाल भी थाने पर पहुंचे और घायल छात्र की कुशलक्षेम ली। एसओ का कहना है कि अभी किसी रंजिश का मामला सामने नहीं आया है। हमलावरों की बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Updated on:
22 Mar 2018 05:07 pm
Published on:
22 Mar 2018 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
