
नोएडा।दिल्ली के नामी एल्काॅन स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा अपने लिए नहीं बल्कि लोगों को बचाने का सपना देखते हुए जी रही थी। वह डाॅक्टर बनना चाहती थी। इसके लिए दिन रात एक कर पढ़ार्इ के साथ ही स्ट्रेस दूर करने के लिए कथक डांस भी करती थी। छात्रा के इस सपने को पूरा करने के लिए उसके गुरुआें ने उसकी मदद करने की जगह खुद छात्रा को ही जान देने के लिए मजबूर कर दिया। यह आरोप स्कूल के बाहर बैठे छात्रा के परिजनों ने लगाया। वह स्कूल के बाहर बैठ बेटी को न्याय आैर आरोपियों को जेल भेजने की गुहार लगा रहे। वहीं परिजनों आैर दोस्तों ने गुरुवार को स्कूल के बाहर बैठकर आरोपी टीचर्स पर कार्रवार्इ की मांग की।
नोएडा पुलिस ने स्कूल प्रिसिंपल से की बात
दिल्ली के मयूर विहार स्थित एल्कॉन स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। एसपी सिटी से साथ पुलिस की टीम ने स्कूल के दो टीचर राजीव सहगल और नीरज आनंद और स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ कर बाहर की। पुलिस ने मृतक छात्रा के परिवार वालों की ओर से लगाए गए, आरोपो की जांच करने के लिए यहां पहुंची थी। इसके लिए पुलिस ने दो नामजद शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से आधा दर्जन सवाल पूछे। छात्रा के परिजनों ने ये सवाल नोएडा पुलिस के सामने उठाया था। बेटी को शारीरिक रूप से परेशान किया गया, शिक्षक छेड़खानी करते थे। शिक्षकों व प्रिंसिपल के व्यवहार से वह मानसिक रूप से परेशान थी। दोनों नामजद शिक्षिकों ने जानबूझकर उसे परीक्षा में कम अंक दिए। प्रिंसिपल ने दोबारा कॉपी जांच ने को अनसुना कर दिया। इस से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। उसके मन में डर बैठ गया था कि वह चाहे जितनी पढ़ ले, उसे फेल दिया जाएगा। दोनों शिक्षक छात्रा को प्रताड़ित करते थे ताकि वह खुद स्कूल छोड़ दे।
छात्रा की काॅपियां निकलवाकर दोबारा की जाएंगी जांच
एसपी सिटी ने बताया सारे आरोपो की जांच बिंदूवार की जा रही है। आगे भी पूछताछ की जाएगी। छात्रा के स्कूल के सभी कागजातों व पहले की परीक्षाओं के अंक को देखा जा रहा है। अभी किसी को भी इस मामले में क्लीनचिट नहीं मिली है। छात्रा के सभी दस्तावेज समेत उसकी जिन सब्जेक्टों में उसके कम नंबर थे। वह भी स्कूल से मांगी गर्इ हैं। इसकी दोबारा जांच करार्इ जाएगी।जांच में जो साक्ष्य पाये जाएंगे। उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
सुबह होते ही स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे साथी छात्र
छात्रा की मौत के बाद गुस्साएं उसके साथी छात्र आैर परिजन गुरुवार सुबह होते ही दिल्ली स्थित एहल्काॅन स्कूल के बाहर पहुंच गये। यहां उन्होंने मृतक छात्रा का फोटो लगा होडिंग लेकर उसके लिए न्याय की गुहार लगार्इ। साथ ही प्रदर्शन करते समय टीचर्स के गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने लंबा जाम भी लग गया।
Published on:
22 Mar 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
