बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी का दर्जा देने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और एनएचएआई को इसके निर्माण का ठेका भी दे दिया गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए कम्पनी द्वारा एक कार्यालय बागपत में खोला जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह की मानें तो एनएचएआई का दफ्तर खुलने के बाद इस मार्ग की सारी जिम्मेदारी कम्पनी की होगी और जब तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तब तक मार्ग की मरम्मत भी कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही 23 किमी लंबे बागपत मुरादनगर मार्ग के चोड़ीकरण व सौंदर्यकरण के लिए भी 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी गई है।