1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: यूपी की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर था पार्टी नेताआें में गुस्सा, नामांकन के दिन रूठे इस तरह माने

शहर में नामांकन के लिए निकाले जुलूस से कर्इ जगह जाम लगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 3:55 PM IST

meerut

VIDEO: यूपी की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर था पार्टी नेताआें में था गुस्सा, नामांकन के दिन रूठे इस तरह माने

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल के नामांकन जुलूस में भाजपाइयों का सैलाब उमड़ा। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल वर्तमान में भी इसी सीट से सांसद हैं। वह पिछले दो बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार उनको टिकट मिलने का भाजपाइयों ने जबरदस्त विरोध किया था। राजेन्द्र अग्रवाल को टिकट दिए जाने से भाजपाइयों में भी असंतोष है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के होली मिलन समारोह में जमकर हुआ बवाल, कार्यकर्ता आ गए आमने-सामने, देखें वीडियाे

आज नामांकन जुलूस के दौरान प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने असंतुष्ट भाजपाइयों को भी मनाने का प्रयास किया है। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल के चुनाव कार्यालय पर सुबह से ही भाजपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल का जुलूस सुबह 11 बजे शास्त्रीनगर एच ब्लाक स्थित उनके चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारी जुलूस के दौरान फूलों से सजी डीसीएम टवेटा गाड़ी में सवार थे। भाजपा प्रत्याशी का जुलूस शास्त्रीनगर पहुंचने पर दोनों ओर से फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। महिलाओं में भाजपा प्रत्याशी के साथ सेल्फी लेेने का क्रेज बना रहा। जुलूस में भाजपाई नारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। सेंट्रल बाजार में भाजपा के पूर्व पार्षद और पार्षद पति वीरेन्द्र शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी का फूलमालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को क्रांतिधरा पर करने जा रहे हैं वेस्ट यूपी की पहली चुनावी रैली

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में मंत्री विजय बहादुर पाठक भी वाहन पर सवार थे। भाजपा प्रत्याशी का जुलूस मेरठ के गढ़ रोड होता हुआ हापुड़ स्टैंड पर पहुंचा। वहां पर भी उनका फूलमालाओं से भगत सिंह मार्केट व्यापार संघ के पदाधिकारियेां ने स्वागत किया। इसके बाद शहर के गुलमर्ग, ईव्ज चौराहे से होता हुआ जुलूस ईस्टर्न कचहरी चौक पर पहुंचा। इस दौरान सड़क पर काफी जाम लग गया। लोगों के वाहन भीड़ में फंस गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश