15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: मेरठ में होगी भाजपा के पश्चिम क्षेत्र की कमान, हाईटेक कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Play video

VIDEO: मेरठ में होगी भाजपा के पश्चिम क्षेत्र की कमान, हाईटेक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भाजपा की पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां इस कार्यालय से संचालित होंगी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Feb 2019, 5:10 PM IST

मेरठ। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के कार्यालय का शुभारंभ हो गया। मेरठ से अभी तक संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश की गतिविधियों को संचालित करने का काम करता था, लेकिन अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों को संचालित करने का काम मेरठ के इस नवनिर्मित कार्यालय से होगा। इससे पहले भाजपा का पश्चिम उत्तर प्रदेश का कार्यालय गाजियाबाद में था। गाजियाबाद से ही पश्चिम उप्र की सभी गतिविधियों का संचालन किया जाता था। पश्चिम की सभी बैठकें गाजियाबाद में होती थी। हालांकि भाजपा का कोई ऐसा कार्यालय नहीं था, जहां पर बड़ी संख्या में पश्चिम उप्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले सकें। इसकी शिद्दत से जरूरत भी महसूस की जा रही थी। गाजियाबाद में जमीन की अनुपब्धता के कारण मेरठ को ही पश्चिम का केंद्र बनाया जाना तय हुआ। बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस कार्यालय का बुधवार को विधि-विधान से हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। भाजपा के इस नए कार्यालय से मेरठ जिला और महानगर कार्यालय का भी संचालन किया जा सकेगा। भाजपा का यह कार्यालय चार मंजिला बना है और इसके निर्माण में लगभग दो करोड़ का खर्च आया है। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया ने जानकारी दी कि चुनाव बाद पश्चिम की सभी गतिविधियों का केंद्र भाजपा का यह कार्यालय होगा। यह कार्यालय चार मंजिला होगा। कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरे की व्यवस्था की गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर मेरठ जिले ही नहीं पश्चिम के भी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बुधवार को पश्चिमी क्षेत्र के सभी नए कार्यालयों का औपचारिक उद्घाटन बुलंदशहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथों हुआ। बुलंदशहर से उनके द्वारा लोकार्पित किए गए शिलापट को मेरठ में पश्चिम के इस कार्यालय में लाकर लगाया जाएगा। हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर इस दौरान महानगर व जिले के भाजपा सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग आदि के पदाधिकारी सपरिवार मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश