1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यूपी में गठबंधन से पहले इतनी सीटें जीतने का था टारगेट, अब इसे बदल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Mar 2019, 7:24 PM IST

meerut

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यूपी में गठबंधन से पहले इतनी सीटें जीतने का था टारगेट, अब इसे बदल दिया

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव गति देने के लिए पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मैराथन बैठक लेने के लिए मेरठ पहुंचे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी पहुंचे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: वेस्ट यूपी में जीत के लिए अमित शाह ने भाजपा नेताआें के साथ एेसे की समीक्षा

उन्होंने कहा कि हम 73 प्लस का टारगेट लेकर चले थे, लेकिन जिस तरह से माहौल बन रहा है। उससे लगता है कि हम उप्र की सभी 80 सीटों पर विजयी होंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने भाजपा की अंदरुनी कलह के मुद्दे पर विराम लगा दिया। प्रथम चरण का नामांकन हो चुका है और अब सब मिलकर प्रत्याशी को चुनाव लड़वाएंगे और जिताएंगे भी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: पीएम मोदी के मंच की भव्यता देख दंग रह जाएंगे

उन्होंने गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गठबंधन जनता ने मोदी से कर लिया है। हालांकि मोदी को रोकने के लिए सारे विपक्षी दल एक होकर गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी भाजपा ने पहले 73 प्लस का नारा दिया है, लेकिन अब माहौल बदल चुका है। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव जीतने की तैयारी में है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश