1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार को दे दिया इस बात पर अल्टीमेटम

जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता आैर भाजपा नेता नेता ने 28 मर्इ को महापंचायत की चेतावनी दी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 9:03 PM IST

meerut

इस भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार को दे दिया इस बात पर अल्टीमेटम

मेरठ। भाजपा सरकार में भाजपा नेता ही अपनी सरकार को चेतावनी देने लगे हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था किस ढर्रे पर चल रही है। परीक्षितगढ़ के एतमादपुर गांव से अपहृत चल रही विवाहिता को बरामद करने के सभी प्रयास फेल हो चुके हैं। अभी तक विवाहिता का कुछ पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता मुखिया गुर्जर ने विवाहिता को बरामद करने के लिए प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दे डाला। इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर अपहृत विवाहिता की बरामदगी की मांग को लेकर गांव एतमादपुर पहुंचे। मुखिया गुर्जर ने पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर विवाहिता को बरामद कराने का आश्वासन दिया, साथ ही पुलिस-प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम भी दे डाला। मुखिया गुर्जर ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर विवाहिता बरामद नहीं हुई, तो पुलिस-प्रशासन के खिलाफ 28 मई को गांव में एक महापंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंःमायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

यह भी पढ़ेंः रमजान के महीने में यह पाकिस्तानी प्रोडक्ट खूब लुभा रहा यहां के रोजेदारों को

इनामी शहजाद की खुली हिस्ट्रीशीट

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि 25 हजार के इनामी शहजाद की परीक्षितगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीट खुल गई है, जिसकी संख्या 449ए है। साथ ही शहजाद पर पचास हजार का इनाम घोषित करने के लिए आला अफसरों को भेजा गया है। पुलिस टीमें लगी हुई है, जल्दी ही शहजाद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महापंचायत से पहले बरामदगी के प्रयास में जुटा अमला सूत्रों की मानें तो पुलिस विवाहिता को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है, जल्दी ही विवाहिता को महापंचायत से पहले बरामद कर लिया जाएगा। महापंचायत की घोषणा से पुलिस-प्रशासन के हाथ फूल गए हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडे का कहना है कि विवाहिता की बरामदगी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में पुरुष नहीं महिलाएं हैं शराब माफिया, इनके इशारे में चल रहा जोरों का धंधा!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश