scriptवरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- विपक्षी दलों ने CAA के नाम पर शाहीन बाग को बना दिया पाकिस्तान | BJP leader Vineet Sharda said- Opposition made Pakistan Shaheen Bagh | Patrika News
मेरठ

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा- विपक्षी दलों ने CAA के नाम पर शाहीन बाग को बना दिया पाकिस्तान

Highlights

लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में बता रहे
कहा- विपक्षी दलों को सरकार का समर्थन करना चाहिए
कांग्रेस पार्टी को देश के विभाजन का जिम्मेदार बताया

 

मेरठFeb 04, 2020 / 03:52 pm

sanjay sharma

meerut
मेरठ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के जन जागरण अभियान के अंतर्गत शहर के लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सीएए के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया। CAA और NRC के बारे में उन्होंने राह चलते लोगों को फायदे समझाए।
यह भी पढ़ेंः पीएफआई पर कड़ी कार्रवाई की मांग की मुस्लिम महिला नेता ने और कही बड़ी बात, देखें वीडियो

बता दें कि सीएए और एनआरसी के बारे में भाजपा इन दिनों लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में समझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके जरिये यह संदेश देने की कोशिश है कि सीएए और एनआरसी भारतीय मुसलमानों का यहां रहने का हक नहीं छीन रहे। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस को भारत के विभाजन का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही धार्मिक आधार पर देश का विभाजन करवाया था, जिसके बावजूद भी भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनकर वैश्विक पटल पर शांति एवं भाईचारे का संदेश दे रहा है। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान जैसे अन्य देश इस्लामिक राष्ट्र बन गए।
यह भी पढ़ेंः U 19 World Cup: विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल सरीखा है भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, जानिए कैसे

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश के विपक्षी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए, जबकि वे देश का माहौल बिगाडऩे में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी जय श्री राम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिला हुआ है। उनके साथ धर्म के आधार पर कभी दोहरा व्यवहार नहीं किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान में 47 के विभाजन के बाद एक बड़ी आबादी जो गैर मुस्लिम थे, उसके साथ शोषण, उत्पीडऩ, बलात्कार एवं संपत्तियों पर अवैध कब्जा जैसे अन्य कई संगीन आपराधिक घटना हो रही है और यह सब सरकार एवं सेना के इशारे पर हो रहा है। ऐसे धार्मिक रूप से पीडि़त एवं शोषित लोगों को भारत सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर उन्हें नया जीवन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने एनआरसी और सीएए के नाम पर शाहीन बाग को पाकिस्तान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो