8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की हार पर पार्टी नेताआें के अलग-अलग बोल, कहा- लोक सभा चुनाव पर इन परिणामों से नहीं पड़ेगा असर तो कुछ ने बोला ये

कांग्रेसी जीत के बाद से शहर के अलग-अलग स्थानों पर मना रहे जश्न, भाजपा खेमों में मायूसी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Dec 2018, 3:26 PM IST

meerut

भाजपा की हार पर पार्टी नेताआें के अलग-अलग बोल, कहा- लोक सभा चुनाव पर इन परिणामों से नहीं पड़ेगा असर तो कुछ ने बोला ये

मेरठ। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ मिजोरम आैर तेलांगना में भाजपा की हार आैर कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर बहस जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं तो भाजपा नेताआें की इन परिणामों पर अलग-अलग राय बन रही है।इनमें मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल तो मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में गए थे। सांसद ने कहा है कि चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं आए हैं। जनता ने स्थानीय स्तर पर सरकार के पक्ष में जनादेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव 2019 पर विधान सभा चुनावों के परिणाम का कोर्इ असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः कैराना के बाद भरतपुर में जीत से रालोद में भर गया जोश, जयंत चौधरी ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी बातें

मेरठ दक्षिण क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर का कहना है कि भाजपा के पक्ष में पांचों विधान सभा चुनावों के परिणाम नहीं आए हैं, हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं, लेकिन इतना तय है कि विधान सभा चुनावों से लोक सभा के चुनाव परिणाम पर कोर्इ असर नहीं पड़ने वाला।

यह भी पढ़ेंः इस फिल्म अभिनेत्री ने दावा किया- 2019 में भी एेसी ही जीत दोहराएगी कांग्रेस, भाजपा का हो जाएगा सूपड़ा साफ, देखें वीडियो

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पार्टी की हार से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि में जनता का ये निर्णय स्वीकार कर लेना चाहिए। जनता ने हमारे लिए जो फैसला दिया, इसका मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि पांचों विधान सभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताआें ने बहुत निष्ठा से उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाया। हार-जीत लोक तंत्र का हिस्सा है। भाजपा के पक्ष में परिणाम नहीं आया है, लेकिन इस बारे में समीक्षा जरूरी है आैर पार्टी में सभी एक साथ बैठकर इसके कारण ढूंढ़ेंगे।