3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलत ढंग से खड़ी गाड़ी का चालान काटने वाली महिला कांस्टेबल पर भाजपाइयों की हेकड़ी

नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी के लिए भाजपाइयों ने एसएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक के नाम गिना दिए      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Feb 2018, 11:07 AM IST

meerut

मेरठ। अखिलेश सरकार के समय में शहर के जो भाजपार्इ नियम तोड़ने पर सरकार को आड़े हाथों लेते थे, वे अबखुद ही नियम-कानून तोड़कर पुलिस को कानून सिखाने की बात कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन में खड़ी कार का चालान काटने पर महिला ट्रैफिक कांस्टेबल ने चालान काट दिया तो यह भाजपा समर्थक भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत कर्इ भाजपाइयों को मौके पर बुला लाया। ये सभी चालान काटने वाली महिला कांस्टेबल पर एेसे हावी हो गए, जैसे गलती कांस्टेबल ने की हो, जबकि कांस्टेबल का कहना है कि कार गलत तरीके से सड़क पर खड़ी हुर्इ थी, इससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा था, इसलिए कार का चालान काटा।

यह भी पढ़ेंः पैसे इकट्ठे करके आैर रास्ता पूछती हुर्इ नौवी की छात्रा एसएसपी से शिकायत करने पहुंची!

यह भी पढ़ेंः पुत्रों ने पहले जमीन बिकवा दी, अब घर से निकाला!

महानगर अध्यक्ष की नसीहत

महिला ट्रैफिक सिपाही द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़ी कार का चालान करने पर कार स्वामी भाजपा समर्थक और भाजपा नेताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल को जमकर खरी-खोटी सुनाई, इतना ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने भी महिला सिपाहियों को सही से ड्यूटी करने और अपराधियों को पकड़ने की नसीहत दे डाली, हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियो ने भाजपा नेताओं को शांत किया।

'ट्रैफिक एंजेल्स' ने पकड़ा

दरअसल, मेरठ यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से लागु करने और महिला सुरक्षा से सबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए भीड़भाड़ और स्कूल-कॉलेजो के बाहर ' ट्रैफिक एंजेल्स ' यानि स्कूटी पर दो महिला कॉन्स्टेबलों को ड्यूटी पर लगाया है, इसी क्रम में लालकुर्ती थाना इलाके आरजी इंटर कॉलेज के बाहर 'ट्रैफिक एंजेल्स' के रूप में दो महिला कांस्टेबल ड्यूटी को अंजाम दे रही थी, इसी दौरान उन्हें एक वैगन आर कार लावारिस हालत में नो पार्किंग जोन में खड़ी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उक्त कार का चालान काट दिया गया, थोड़ी देर बाद वहाँ कार स्वामी नीरज भी आ गया और चालान काटने से भड़क गया देखते ही देखते वहां भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन अपने कार्यकर्ताओं के संग आ धमके।

र्इमानदारी का पाठ

महानगर अध्यक्ष उल्टा महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार और ईमानदारी से ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाने लगे। इतना ही नहीं जब महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी बात रखी तो भाजपाइयों ने उन्हें ठीक से ड्यूटी करने की नसीहत दे डाली सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौके पर पहुँचे और मामले को रफा-दफा कर दिया। इस मामले में एसपी सिटी ने खेद जताते हुए इस संबंध में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः दो लाख में गवाह की हत्या की, मौके पर नहीं मरी थी तो पैसा भी नहीं मला

यह भी पढ़ेंः महिला को एेसे मैसेज करता था दरोगा, एसएसपी ने लगार्इ एेसी लताड़...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश