भाजपा हार्इकमान ने वेस्ट यूपी में जाति आैर वर्गों को ध्यान में रखकर भी जिला प्रभारी तय किए हैं। पिछले समय से विभिन्न जातियों के घटनाक्रमों के कारण गिरती भाजपा की साख से हार्इकमान ने जिला प्रभारियों के तौर पर एेसे पार्टी नेताआें को जिम्मेदारी सौंपी है, जो पार्टी को मिशन 2019 के लिए मजबूती दे सकें। साथ ही कर्इ महत्वपूर्ण जिलों में जनपद आैर महानगर में अलग-अलग जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर आैर गाजियाबाद में जनपद आैर महानगर में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अमरोहा के जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा का कहना है कि नर्इ जिम्मेदारी मिलने से बेहतर तरीके से मिशन 2019 में उतर सकेंगे आैर पिछले चुनाव से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।