कैराना आैर नूरपुर चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद से भाजपा जिला संगठन इकाइयों में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी थी, क्योंकि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी की यह परीक्षा थी, जिसमें उन्हें नुकसान पहुंचा, लेकिन मेरठ में दो दिवसीय कार्यसमिति के सफल आयोजन के बाद जिला संगठन में बदलाव की चर्चाएं बढ़ गर्इ हैं। माना जा रहा है कि अगर कोर्इ बदलाव होता है तो अश्विनी त्यागी की अहम भूमिका होगी, क्योंकि वह मिशन 2019 के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहते हैं, ताकि कैराना आैर नूरपुर में हुर्इ गल्तियां फिर नहीं दोहरे।