8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरब्रांड भाजपा विधायक के क्षेत्र में गांव से पलायन का मामला, सीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुर्इ कार्रवार्इ

ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2018, 12:29 PM IST

meerut

फायरब्रांड भाजपा विधायक के क्षेत्र में गांव से पलायन का मामला, सीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुर्इ कार्रवार्इ

मेरठ। मेरठ के सरधना क्षेत्र के मढियार्इ गांव में एक हिन्दू परिवार के पलायन का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम का है। इस मामले के सामने आने से लोगों में बेहद गुस्सा है आैर उन्होंने हंगामा करने के बाद भाजपा विधायक से उनके बीच पहुंचकर सुनने की मांग की है। बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी लिखित में शिकायत की थी, लेकिन कोर्इ कार्रवार्इ नहीं होते देख इस परिवार का युवक ने अपनी मां के साथ यह गांव छोड़कर दूसरे गांव में रहना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः अपराध नहीं रुक पाने पर मुख्यमंत्री हुए अफसरों पर नाराज, क्लास लगाने के बाद दिए ये आदेश

गांव मढियार्इ का यह है मामला

आरोप है कि मढियार्इ गांव के ग्राम प्रधान ने सैनी समाज के युवक पर घर के सामने कूड़ा डालकर गंदगी करने आैर सरकारी मकान नहीं बनवाने पर भुगत लेने की धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि सैनी समाज के युवक ने सीआे संतोष कुमार को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मुकेश सैनी ने कहा था कि दस दिसंबर को वह अपने घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। ग्राम प्रधान के दो बेटों ने उससे गाली गलौज की। इतना ही नहीं उसे गांव छोड़ने की धमकी दी। मुकेश ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने गुरुवार को गांव से पलायन कर दिया था। मुकेश अपनी वृद्ध मां जमुना के साथ मढियाई में मकान का ताला लगाकर चला गया। वहीं ग्राम प्रधान जमील उर्फ मुन्ना ने भी कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उसने मुकेश सैनी पर अपात्र होते हुए भी सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। सरकारी मकान नहीं बनने पर मुकेश ने उनके घर पर आकर अभद्रता की और धमकी भी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह मामला ग्रामीणों के सामने आया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने से रोक दिया था। प्रधान ने बताया कि मुकेश का परिवार लावड़ में भी रहता है। यहां घर में उसकी मां जमुना अकेली रहती थी। प्रधान का कहना है कि मुकेश सैनी के पलायन की उन्हें जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः भीम आर्मी-दलित छात्रों ने मोदी आैर योगी सरकारों को कहा 'निकम्मी', इंसाफ नहीं मिलने पर दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुकेश के पलायन पर ग्रामीणों ने गांव में हंगामा किया। एसडीओ अमित कुमार और सीओ सरधना संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यह भी नारे लगाए कि सरधना क्षेत्र में गोहत्या नहीं चलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के आरोपी बेटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।