मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम सुर्खियों में छाए रहने का कोई न कोई बहाना तलाशते रहते हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा नया करते हैं जिससे मीडिया और आम लोगों के बीच बने रहें। भाजपा के इस विधायक ने अब दलितों के लिए ऐसी बात कह दी है, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मेरठ में अयोध्या की 26 वीं बरसी के मौके पर वह शहर में थे।