पत्रकारों से बातचीत में आजम खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आजम खान जन्म से ही विवादित बयान देते रहे है। उनको विवादित बयान देते रहने की आदत है। संगीत सोम ने कहा कि आजम खान की सदयस्ता खत्म होगी। उनकी जगह अब जेल है। वह जल्दी ही जेल के भीतर होंगे। उन्होंने कहा आजम खान गलत बयान ही नहीं देते, वह गलत काम भी करते हैं। आजम खान गुंडे हैं, मवाली हैं। आजम खान 420 भी है। भाजपा विधायक ने कहा आजम खान सबसे बड़ा भू माफिया भी हैं। वह जल्दी ही जेल के भीतर होगा। उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान है, यहां बहन-बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले को क्षमा नहीं किया जा सकता। आजम ने ऐसा अपराध किया है। जो क्षमा योग्य नहीं है।