8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच राज्यों के परिणाम के बाद इस भाजपा विधायक ने लोक सभा चुनाव को लेकर किया दावा, इसके पीछे बतार्इं ये वजहें, देखें वीडियाे

भाजपा विधायक ने कहा- लोगों में उत्साह को लेकर ज्यादा उत्साह है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Dec 2018, 1:00 PM IST

meerut

पांच राज्यों के परिणाम के बाद इस भाजपा विधायक ने लोक सभा चुनाव को लेकर किया दावा, इसके पीछे बतार्इं ये वजहें, देखें वीडियाे

मेरठ। तीन राज्यों राजस्थान, मप्र और छत्तीसगढ़ में हार का मुंह देखने के बाद भाजपा के तेवर कुछ हद तक ठंडें पड़े हैं, लेकिन पार्टी के विधायकों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। 2019 से पहले देश में कांग्रेस का नामोनिशां मिटाने का दावा करने वाले भाजपाई तीन राज्यों के हाथ से निकल जाने के बाद भी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः इस भाजपा नेता के बिगड़े बोल, इंस्पेक्टर को सुनार्इ खरी-खोटी, पुलिस अफसरों ने कहा- जांच के बाद करेंगे कार्रवार्इ, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें आएंगी

मेरठ के किठौर विधानसभा से विधायक सत्यवीर त्यागी कहते हैं कि तीन राज्यों में हार के क्या कारण रहे, यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही बता सकता है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आने वाले 2019 चुनाव में यूपी में भाजपा की कितनी सीटें आएंगी तो उन्होंने कहा कि इसकी भविष्यवाणी तो ज्योतिष ही कर सकते हैं। इतना जरूर तय है कि उप्र में पिछली बार से अधिक सीटें भाजपा जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों में विकास को लेकर उत्साह है। जितना विकास उप्र में भाजपा की सरकार में हुआ है उतना विकास पूर्व में किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं केंद्र सरकार ने शुरू की थी उसके रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवाल के बाद गोतस्करों के खिलाफ इस जिले में शुरू हुआ बड़ा अभियान, गोकशी पर पूरा परिवार जाएगा जेल

कमल संदेश यात्रा का मिलेगा लाभ

भाजपा विधायक ने कहा कि जो कमल संदेश यात्रा चल रही है। उसका भी लाभ भाजपा को मिलेगा। कमल संदेश यात्रा के माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2014 में हुए आम चुनाव से भी अधिक बहुमत से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जो इस देश में वर्तमान में प्रधानमंत्री है वही भविष्य में भी देश का प्रधानमंत्री होगा। मोदी जी का कोई विकल्प देश में नहीं है। निश्चित तौर पर देश के अगले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे।