8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के बाद इस भाजपा सांसद ने दिया भगवान हनुमान पर बड़ा बयान

योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को दलित कहा था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Dec 2018, 10:54 AM IST

meerut

मुख्यमंत्री के बाद इस भाजपा सांसद ने दिया भगवान हनुमान पर बड़ा बयान

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान को दलित कहने के बाद भाजपा के सांसद ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि हनुमान वनवासी थे। हनुमान जी हमारे पूज्य हैं। उनकी अनुमति के बगैर श्री राम के दरबार में प्रवेश नहीं है। उनका इतना अधिकार भगवान के उपर है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान को दलित कहने के वाक्य को भी स्पष्ट करने की कोशिश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना है कि श्री राम राजकुमार थे। चक्रवर्ती सम्राट के पुत्र थे। उन्होंने लंकापति रावण का पराभाव खत्म करने के लिए लोगों को एक-दूसरे से जोड़ा। यह भगवान हनुमान के सामान्य वर्ग के संपर्क के कारण संभव हुआ।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने कहा- लोकसभा चुनाव में इतनी सीट जीतेगी पार्टी

यह भी पढ़ेंः चुनाव आते ही भाजपा को याद आया यह समाज, अनुसूचित जाति में शामिल करने के हो रहे प्रयास, देखें वीडियो

भगवान हनुमान वनवासी

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इतिहास को पलटें तो भगवान हनुमान वनवासी हैं। इसका अर्थ यह है कि श्री राम ने शासकीय सत्ता का उपयोग करने के लिए नहीं अपितु रावण का पराभव जन सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संदर्भ को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं, जबकि उनके कहने का संदर्भ यही है।