2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने सांसदों को दी यह दो टूक चेतावनी, इसके बाद मच गर्इ खलबली

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक ली

2 min read
Google source verification
meerut

अमित शाह ने सांसदों को दी यह दो टूक चेतावनी, इसके बाद मच गर्इ खलबली

मेरठ। दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को यहां सम्पन्न हुर्इ। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक के आखिरी सत्र में हिस्सा लिया आैर मिशन 2019 को लेकर प्रदेश के हर कार्यकर्ता से जुट जाने को कहा। बैठक के बाद अमित शाह ने प्रदेश के सांसदों आैर विधायकों के साथ विशेष बैठक की। इसमें उन्होंने सांसदों से दो टूक चेतावनी दी है, इससे सांसदों में खलबली मच गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः 25 किलोमीटर दूर दलित परिवार कर रहे थे पलायन, यहां जुटी है यूपी की सरकार मिशन 2019 के लिए

जिनकी रिपोर्ट ठीक नहींं है, सुधार लें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के सांसदों आैर विधायकों के साथ बैठक में मिशन 2019 के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में अभी से लोगों के बीच जाएं आैर सरकार के कामों के बारे में उन्हें बताएं, साथ ही सरकार की योजनाआें का लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन सांसदों की रिपोर्ट ठीक नहीं है, वे अपनी रिपोर्ट सुधार लें, वरना लाइन में आैर भी लोग हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर के लोगों से योगी ने किया रैपिड के साथ मेट्रो दौड़ाने का वादा

'सबका साथ सबका विकास' पर काम करें

इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताआें को मूलमंत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा 2019 लोक सभा चुनाव के लिए 'सबका साथ, सबका विकास' मूलमंत्र पर काम करेगी। उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों, सभी विधायकों आैर कार्यसमिति के सदस्यों को रविवार दोपहर को हुर्इ बैठक में यह मूलमंत्र दिया है। उन्होंने मिशन 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र व प्रदेश सरकार की जितनी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करें।बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे समेत प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद थे। बाद में अमित शाह ने प्रदेश के सांसदों व विधायकों के साथ अलग बैठक भी की।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग