26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
VIDEO: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बड़ी बात
Play video

VIDEO: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बड़ी बात

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- उप्र के कारण ही प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार

Google source verification

मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मेरठ पहुंचकर पहले भीमराव अंबेडकर और फिर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोले कि भाजपा एक मिशन है। इस मिशन की कमान प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ है। उन्होंने कहा कि 2014 हो, 2017 या फिर 2019 प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ अपना काम रहे हैं। यह उनकी ईमानदारी का ही फल है कि भाजपा आज अपने इतने बड़े मुकाम तक पहुंच गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर देश नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनना कोई अहंकार नहीं है। यह पद एक चुनौती और तपस्या है। भाजपा के जितने भी प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। उन सभी ने पार्टी को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उप्र के कार्यकर्ता अनुशासित, परिश्रमी और मेहनती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मां है और इस पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता अपनी मां के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।