बीजेपी का मानना है कि जब धरातल मजबूत रहेगा तो आगे की राह आसान हो जाती है। इसके मद्देनजर इस बार बीजेपी हर वार्ड में चार सम्मेलन करेगी। इस बार पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रणाली लागू हुई है। इसके चलते वार्डों में करवाए जाने वाले इन सम्मेलनों में भाजपा किसान,महिला,युवा, बुजुर्ग सम्मेलनों के साथ-साथ ओबीसी,अनुसूचित जाति सम्मेलन करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बहाने बीजेपी 2022 विधानसभा की राह आसान करना चाहती है।