मेरठ। उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के उद्देश्य से शुरू की गई कमल संदेश यात्रा का समापन हो गया। बताते चलें कि यह कमल संदेश यात्रा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर निकाली गई। 10 दिन में 150 किमी पैदल यात्रा का लक्ष्य रखा गया था। मेरठ में प्रत्येक वार्ड में निकली कमल संदेश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से भाग लिया। कमल संदेश यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि को जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करना था।