
किसान नेता राकेश टिकैत
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ( rakesh tikait ) ने सरकार के खिलाफ आस्तीनें चढ़ा ली हैं। रविवार को मेरठ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कह दिया कि सरकार ऐसे मानने वाली नहीं है इलाज करना पड़ेगा। किसानों डंडा उठा लो।
रविवार को राकेश टिकैत सिवाया टोल ( toll )पर पहुंचे। यहां तमाम किसानों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे खेत में जाते हो काम करने के लिए वैसे ही आंदोलन के लिए धरने पर जाना होगा। प्रदेश में थानेदार और पुलिस बंदूक लेकर जिला पंचायत सदस्य को तलाश रहे हैं। प्रदेश में अगला टार्गेट किसान की जमीन छीनने का होगा। गुजरात में अंबानी को खेती के लिए पांच गांव की जमीन अधिग्रहीत करके दी गई है ऐसा ही अब यूपी में होने वाला है। सात महीने से किसान धरने पर हैं और भारत सरकार गायब है वो मिल नहीं रही।
सरकार (Government ) काले कानून वापसी पर नकारात्मक प्रतिक्रया उजागर कर रही है। इससे ये आंदोलन अब लंबा चलेगा। पंचायत चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा भाजपा बंदूकों के दंभ पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार किसानों को परेशान करने पर तुली है। किसानों को अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। जब तक किसान आगे आकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा। तब तक उसको न्याय मिलने वाला नहीं है। किसान अब डंडा उठा ले समय आ गया है। अपना हक पाने के लिए डंडा चलाना होगा।
Updated on:
20 Jun 2021 09:35 pm
Published on:
20 Jun 2021 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
