
गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी।
घटना थाना परीक्षितगढ़ के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी की है। जहां पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे
बताया जाता है कि शिवनगर खानपुर गढ़ी गांव में बीती रात खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व सरिए चल गए।
जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक घायल युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला को हिरासत में लिया है।
दो दिन से चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि दो दिन से ग्राम शिवनगर खानपुर गढ़ी में देव प्रसाद के साले का गांव के अरुण से खेत में पानी करने को लेकर विवाद चल रहा था।
बीती रात विप्लव, सौरभ, गौरव, प्रीति पत्नी विप्लव और देव प्रसाद ने अरुण के साथ सरियों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
Updated on:
24 Feb 2023 05:01 pm
Published on:
24 Feb 2023 03:46 pm
