8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बॅालीवुड अभिनेत्री के पूर्व पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खंगालनी शुरू की कुंडली, इसके पीछे बड़ी वजह आयी सामने

पुलिस गोल्फर आैर शूटर के कनेक्शन की जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Dec 2018, 12:11 PM IST

meerut

इस बॅालीवुड अभिनेत्री के पूर्व पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खंगालनी शुरू की कुंडली, इसके पीछे बड़ी वजह आयी सामने

मेरठ। यूपी के बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में अवैध रूप से शिकार करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा आैर उनके साथी सेना में कैप्टन रहे महेश विराजदार की गिरफ्तारी के बाद ज्योति के कर्इ कनेक्शनों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें मेरठ से ज्योति रंधावा के कनेक्शन को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। ज्योति रंधावा की मेरठ में ससुराल है। साथ ही एक रिटायर्ड कर्नल के शिकारी पुत्र प्रशांत विश्नोर्इ की छह महीने पहले हुर्इ गिरफ्तारी को भी पुलिस ज्योति रंधावा की गिरफ्तारी की जद को लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ेंः शिवपाल यादव ने इस महिला को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाया, टिकट मिलने के बाद इन्होंने ये कहा

यह भी पढ़ेंः 2019 में मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस ने यूपी के लिए तैयार किया ये नया फाॅर्मूला, भाजपाइयों में मची खलबली, देखें वीडियो

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति ज्योति

वाॅलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के माता-पिता मेरठ की डिफेंस कालोनी में रहते हैं। चित्रांगदा आैर ज्योति रंधावा के पिता सेना में अफसर थे, जबकि चित्रांगदा के बड़े भार्इ अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर दिग्विजय सिंह गुड़गांव में रहते हैं। चित्रांगदा आैर ज्योति की शादी 2001 में हुर्इ थी आैर 2014 में दाेनों के बीच तलाक हो गया था।

पुलिस खंगाल रही विश्नोर्इ से कनेक्शन

अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा मेरठ में आते रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में अवैध रूप से शिकार करने में गिरफ्तार ज्योति रंधावा का कनेक्शन यहां के गिरफ्तार राष्ट्रीय निशानेबाज प्रशांत विश्नोर्इ से जोड़कर देखा जा रहा हैै। प्रशांत विश्नोर्इ की सिविल लाइन स्थित कोठी से विदेशी कंपनियों के 40 हथियार, तेंदुए की खाल, सांभर आैर हिरण के सींग, वन्य जीवों के दांत, 117 किलो वन्य जीवों का मांस, एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुर्इ थी। पुलिस ने इसी साल प्रशांत को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवार्इ अड्डे से उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को आशंका है कि प्रशांत आैर ज्योति के बीच कोर्इ संबंध हो सकता है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि अगर कोर्इ कनेक्शन है तो इसकी जांच की जाएगी।