8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी का गला घोंटकर कार समेत जला दिया था प्रेमिका के पिता आैर भाइयों ने, अब युवती इन्हें सजा दिलवाने की जिद पर अड़ी, किया ये काम

प्रेमी की हत्या के बाद अपनी जान का खतरा मान रही है युवती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Dec 2018, 10:18 AM IST

meerut

प्रेमी का गला घोंटकर कार समेत जला दिया था प्रेमिका के पिता आैर भाइयों ने, अब युवती इन्हें सजा दिलवाने की जिद पर अड़ी, किया ये काम

मेरठ। गंगानगर के ललसाना गांव के जंगल में सात दिन पहले जिस युवक का गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव उसकी गाड़ी समेत जला दिया गया था, उस युवक की प्रेमिका ने अपने पिता आैर भाइयों के खिलाफ एेसा कदम उठाया है कि पुलिस समेत सभी लोगों के होश उड़े हुए हैं। दरअसल, इस मृतक युवक की प्रेमिका ने अपने परिजनों को सजा दिलाने के लिए प्रेमी के घरवालों का साथ देने का वादा किया है। इस मामले में उसका पिता व एक भार्इ गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक भार्इ व एक चचेरा भार्इ फरार चल रहे हैं। पुलिस ने युवती को मृतक की मां व बहन की सुपुर्दगी में दे दी है। युवती फरार अपने भाइयों से जान का खतरा बता रही है, क्योंकि उसने अपने पिता व भाइयों के खिलाफ कार्रवार्इ कराने की ठान रखी है।

यह भी पढ़ेंः शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने ससुराल में खोली अलमारी तो खुला पति का ये राज, इसके बाद हुआ यह...

चश्मदीद गवाह बनी प्रेमिका

मवाना के जंघेड़ी निवासी संजीव उर्फ सैंकी की सात दिन पहले जब हत्या की गर्इ थी तो सैंकी को युवती के घरवालों ने अपने घर बातचीत के लिए बुलाया था। जब वह सैंकी घर पहुंचा तो युवती के पिता व भाइयों ने उसके साथ मारपीट की आैर उसका गला घाेंटकर हत्या कर दी थी। फिर उसकी गाड़ी से उसका शव गांव ललसाना के जंगल में ले जाकर कार समेत जला दिया था। युवती के घर में जब यह सब हुआ तो उस समय युवती भी घर पर थी आैर उसने अपने प्रेमी को बचाने की गुहार भी अपने परिजनों से की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच में पिता गोपाल सिंह व पम्मी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती को चश्मदीद गवाह बनाया है। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी सैंकी के हत्यारों को सजा दिलवाकर रहेगी आैर सैंकी की विधवा मां का सहारा बनेगी। लोग क्या कहेंगे, इसकी उसको परवाह नहीं है। प्रेमी की मां व बहन ने भी उसे स्वीकार कर लिया है। बहन शादीशुदा है, उसकी विधवा मां अपने मायके परीक्षितगढ़ के गांव पूठी में अकेली रहती है। युवती जब इस गांव में आयी तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गर्इ।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में बवाल के बाद इस शहर से गायब हुए इतने रोहिंग्या मुस्लिम परिवार, मच गया हड़कंप

लोग यह देखकर हैं हैरान

पूरी घटना जिसने भी सुनी, सभी हैरान हैं। एेसा पहली बार हुआ है कि प्रेमी की हत्या हो जाने के बाद प्रेमिका उसके घर रहने चली जाए आैर प्रेमी की हत्या के आरोपी अपने पिता व भाइयों के खिलाफ कार्रवार्इ कराने की जिद पर अड़ी हुर्इ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की लिखा-पढ़ी में युवती चश्मीद गवाह है, सबसे पहले उसकी गवाही होगी आैर इस मामले में जल्दी ही चार्जशीट लगार्इ जाएगी। फरार उसके दोनों भाइयों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।