13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार,अलग-अलग समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव

UP News: उत्‍तर प्रदेश में शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों को घर में युवती नहीं दिखाई दी। परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Mar 06, 2024

Bride absconds with lover on wedding day

UP News: मेरठ के इंचौली क्षेत्र में एक युवती की मंगलवार को शादी होने वाली थी। परिजन बारात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। घर में हलवाई आधे से ज्यादा खाना बना चुका था।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उठे तो उन्हें घर में युवती नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कुछ समय बाद पता चला कि पड़ोस का युवक भी अपने घर पर नहीं है। इसका पता चलते ही युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बात पर गांव में तनाव का माहौल बन गया। युवती के परिजन व ग्रामीण इंचौली थाने पहुंच गए और युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा कर दिया। गांव में दोनों पक्षों के लोगों के बीच दिनभर बैठक होती रही। पुलिस जांच में पता चला कि युवक ने कुछ दिन पहले ही बातचीत के लिए नया सिम खरीदकर युवती को दिया था। पुलिस ने दो टीम बनाकर युवक-युवती की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: यूपी पुल‍िस पेपर लीक मामले में STF को बड़ी सफलता, ग‍िरोह के मास्टरमाइंड समेत 6 ग‍िरफ्तार

सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की ओर मिली। दो टीमें वहां भेजी गईं। दोनों को बरामद कर लिया गया। युवती को मेरठ की आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया ‌‌है। आज युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष 161 और 164 के बयान होंगे।