25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हार्इप्रोफाइल शादी में फेरे होने से पहले हुआ कुछ एेसा कि दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, थाने में फिर यह हुआ

शादी में वरमाला होते ही दोनों पक्षों में शुरू हो गया था विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 2:55 PM IST

meerut

इस हार्इप्रोफाइल शादी में फेरे होने से पहले हुआ कुछ एेसा कि दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, थाने में फिर यह हुआ

मेरठ। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बेटी ने अपने वर को माला डालने के बाद फेरे होने से पहले हुए विवाद के कारण शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में यह विवाद इतना बढ़ा कि हार्इप्रोफाइल होने की वजह से यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस के सामने हुए समझौते के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए दोनों पक्ष लौट गए। बताते हैं कि वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष को 13 लाख रुपये वापस पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी-एनसीआर में रात के तापमान में गिरावट से एेसा हो गया है मौसम, विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें वीडियाे

25 लाख आैर होंडा सिटी पर बिगड़ी बात

सदर के बड़े व्यापारी की बेटी की बारात गोंडा से सोमवार की शाम को दिल्ली रोड स्थित जाने-माने रिसार्ट में आयी थी। बारात एक दिन पहले आ गर्इ थी, जिसे एक होटल में ठहराया गया था। शादी वाले दिन धूमधाम से चढ़त हुर्इ आैर वर-वधू ने वरमाला भी एक-दूसरे के गले में डाल दी। इसके बाद वर-वधू के खाने का समय आया तो टेबिल पर वर पक्ष की आेर से विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि यह विवाद दहेज की मांग को लेकर था। वर पक्ष की आेर से 25 लाख रुपये नकद आैर होंडा सिटी कार की मांग की गर्इ। यह विवाद फेरे शुरू होने से पहले तक चलता रहा। बताते हैं कि फेरे होने से पहले दहेज पर यह विवाद बढ़ गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। शादी समारोह में शामिल शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश की, लेकिन यह विवाद बढ़ता चला गया।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस के परिवार रहते हैं एेसे सरकारी मकानों में कि कभी भी हो जाए कोर्इ हादसा, अफसरों को पता भी नहीं, देखें वीडियो

बारात वापस लौट आयी होटल

जब विवाद का कोर्इ नतीजा नहीं निकला तो वर पक्ष के लोग वापस होटल लौट आए। अगले दिन सुबह मंगलवार को वधू पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची आैर वर पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। मामला क्योंकि हार्इप्रोफाइल था, इसलिए प्रतिष्ठित लोगों द्वारा पैरवी करने के फोन बजने लगे।इसी तरह वधू पक्ष का भी समर्थन शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने किया। मंगलवार की देर शाम पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता शुरू हुआ। आखिर में वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को मंडप व अन्य खर्चों के 13 लाख रुपये देने का समझौता हुआ। इसके बाद वर पक्ष के लोग गोंडा लौट गए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग