
जीजा ने पत्नी के भाई को बुलाया घर से बाहर फिर किया ऐसा स्वागत कि दंग रह गए लोग
मेरठ. एक मोहल्ले में जीजा-साले के मिलन का ऐसा रूप देखने को मिले, जिसे देखकर मोहल्लेवासी भी दंग रह गए। जीजा ने पत्नी के भाई को आवाज देकर बाहर बुलाया। लेकिन उनकी पत्नी का भाई बाहर नहीं आया। इसके बाद भी वह आवाज लगाता रहा। जीजा के बार-बार आवाज लगाने पर जब पत्नी का भाई घर से बाहर निकला तो जीजा ने पत्नी के भाई के घर की छत से ऐसा हाल कर दिया कि मोहल्लेवासी भी देखकर दंग रह गए। इस दौरान पत्नी के भाई की चींख निकल गई और उसके परिजन भी बाहर निकल आए। लेकिन तब तक जीजा मिया अपना काम कर चुके थे। जीजा के साथ आए लोगों ने भी पत्नी के भाई को धुन दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जिस घर में जीजा घुसा था उसका गेट खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन जीजा ने गेट नहीं खोला।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सोमवार की सुबह मकान पर कब्जे को लेकर जीजा-साले आपस में भिड़ बैठे। उधर, पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाने लगी तो क्षेत्र के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। शकूर नगर जाली वाली गली निवासी शान अपना निजी काम करता है। शान के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व उसने झांसी निवासी अपने बहनोई नईम से 13 लाख में एक मकान खरीदा था, जिसके दस लाख रूपये उसने दे दिए थे और बाकी की रकम बाद में देने का वादा किया था। आरोप है कि आज सुबह नईम और उसकी पत्नी अफसाना आठ-दस युवकों के साथ शान के घर पहुंचे। आरोपी जीजा शान के घर के सामने ही बने मकान की छत पर चला गया और वहां से जोर-जोर से अवाज लगाने लगा। शान जब घर से बाहर निकला तो उस पर जीजा ने ईट से हमला बोल दिया। जीजा ने पत्नी के भाई पर कई ईंटें फेंककर मारी, जो उसको सिर और चेहरे पर लगी।
आरोप है कि जीजा ने मकान पर कब्जे की नीयत से शान पर हमला बोला था। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडो से शान की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फाड़ डाला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी आरोपियों को लेकर थाने के लिए चली गई। बताया जाता है कि इसी बीच क्षेत्र के लोगों ने छतों से पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी जैसे-तैसे सभी आरोपियों को लेकर थाने पहुंचे। वहीं, घायल शान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाने में बंद आरोपी नईम ने बताया कि उसने अपना मकान शान को रहने के लिए दिया था। लेकिन शान ने उस पर कब्जा कर लिया।
Published on:
13 Nov 2018, 8:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.