4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्ट्रीट डॉग्स के लिए रोटी नहीं बनाई तो भाई ने मारी बहन को गोली, परिजनों ने कहा शुरू से ही है सनकी

-स्ट्रीट डॉग्स के लिए रोटी न बनाने पर भाई ने की बहन की हत्या - पुलिस को फोन कर दी अपने गुनाह की जानकारी - बेटी का शव देख बेहोश हुई मां - परिजनों ने बताया आरोपी को शुरू से ही सनकी
2 min read
Google source verification
पालतू जानवर के लिए रोटी नहीं बनाई तो भाई ने मारी बहन को गोली, परिजनों ने कहा शुरू से ही है सनकी

पालतू जानवर के लिए रोटी नहीं बनाई तो भाई ने मारी बहन को गोली, परिजनों ने कहा शुरू से ही है सनकी

मेरठ. भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने भाई के कहने पर कुत्तों के लिए रोटी नहीं बनाई। इससे गुस्साकर भाई ने बहन को गोली मार दी। जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुद दी पुलिस को अपने गुनाह की जानकारी

थाना भावनपुर क्षेत्र की कैलाश वाटिका कालोनी में सुरेंद्र का परिवार रहता है। सुरेंद्र की मौत हो चुकी हैं। उनका छोटा बेटा आशीष बड़े भाई योगेंद्र के साथ प्रापर्टी डीलर का काम करता है। छोटी बहन पारुल ने हाल में पढ़ाई खत्म की है। एक और छोटी बहन है। आशीष ने गली मोहल्ले के करीब 20 कुत्ते पाल रखे हैं। हर रोज वह अपनी बहन से कुत्तों के लिए खाना बनवाता था। रोजाना की तरह सोमवार को भी आशीष ने अपनी बहन से कुत्तों के लिए रोटी बनाने के लिए कहा। लेकिन किसी अन्य काम में व्यस्त पारुल ने रोटी बनाने से इन्‍कार कर दिया। इससे गुस्साकर आशीष ने तमंचा निकालकर अपनी बहन को गोली मार दी। इससे पारुल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आशीष ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके अपनी बहन की हत्या की जानकारी दी। घटना के वक्त घर में आशीष और पारुल ही मौजूद थे।

शुरू से ही सनकी किस्म का है आशीष

गोली की आवाज सुनते ही घर के बाहर क्षेत्रवासियों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी काम से घर के बाहर गई आशीष की मां सरोज भी वापस लौट आई। घर में जमीन पर पड़े बेटी के शव को देखते ही सरोज बेहोश होकर गिर गईं। आशीष को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह शुरू से ही कुछ सनकी किस्म का रहा है। इससे पहले भी वह कई बार परिवार के लोगों पर हमला कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:पीसीएस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर ब्याह के बाद अगले ही दिन हुए गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: पूरी रात दुल्हन को ढूंढता रहा दूल्हा और बाराती, शादी वाली जगह पर पसरा रहा सन्नाटा, नहीं मिली किसी की जानकारी