1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती के इस खास सिपाही की पिछले पांच साल में घट गर्इ नगदी, नामांकन के समय दिया एेसा ब्योरा

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी ने नामांकन दाखिल करने के समय दिया पूरा ब्योरा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2019, 11:04 AM IST

meerut

मायावती के इस खास सिपाही की पिछले पांच साल में घट गर्इ नगदी, नामांकन के समय दिया एेसा ब्योरा

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी सम्पत्ति आैर आपराधिक रिकार्ड का पूरा ब्योरा दिया है। इसमें पिछले पांच साल में याकूब के पास नगदी घटी है, जबकि चल-अचल सम्पत्ति में वृद्धि हुर्इ है। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए याकूब ने अपन जो ब्योरा दिया है, उसमें उन्होंने दर्शाया है कि 2014 चुनाव के समय उनके पास साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी थी, लेकिन 2019 चुनाव के समय उनकी यह नकदी घटकर 5,45,400 रुपये रह गर्इ है, जबकि चल-अचल सम्पत्ति में एक करोड़, 26 लाख 613 रुपये की वृद्धि हुर्इ है।

यह भी पढ़ेंः बसपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सपा विधायक रह गए बाहर, फिर हुआ ये ड्रामा

याकूब पर हैं दस मुकदमे दर्ज

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी पर अभी तक दस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मेरठ के थानों में पांच आैर बागपत के एक थाने में विभिन्न धाराआें में मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही चार मामले एमपी -एमएलए कोर्ट प्रयागराज में विचाराधीन हैं। इनमें से किसी पर भी दोष साबित नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ेंः इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा सांसद को टिकट मिलते ही ऐसे शुरू हुआ विरोध, देखें वीडियो

पिछले दो साल में बढ़ी सम्पत्ति

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी आैर उनकी पत्नी की पिछले दो साल में चल-अचल सम्पत्ति करीब 31 लाख रुपये बढ़ी है। 2017 में विधान सभा चुनाव में उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति 2.41 करोड़ आैर अचल सम्पत्ति 5.25 करोड़ घोषित की थी। लोक सभा चुनाव 2019 में उन्होंने चल सम्पत्ति 2.63 करोड़ आैर अचल सम्पत्ति 5.34 करोड़ दर्शायी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश