बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित गांव ढिकौली सांकरपुर में अलफहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री इन दिनों बंद है। बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने मीट प्लांटों पर शिकंजा कसा था। इसी कार्रवार्इ में एमडीए ने मानचित्र पास नहीं होने के पेंच में फैक्ट्री में सील लगाने के निर्देश दिए थे आैर जिला प्रशासन से पुलिस बल की मांग की थी। इसके बाद फैक्ट्री संचालक की आेर से अब प्रार्थना पत्र दिया गया है कि फैक्ट्री में 300 ट्रक मीट पैक है, इसे सप्लार्इ करने के लिए उसे समय दिया जाए। अब एमडीए पहले यह दिखवाने की सोच रहा है कि प्रार्थना पत्र में जितना मीट होने की बात कही गर्इ है, यह सच है या कोर्इ आैर बात है। फैक्ट्री की आेर से आए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि स्लाटर हाउस बंद है, लेकिन यहां 300 ट्रक माल है, जो तैयार है। इसे बाहर भेजना पड़ेगा, नहीं तो यह खराब हो जाएगा। इसके लिए समय चाहिए।