
सीआे आॅफिस के सामने बसपा नेता को गोलियों से भूना, चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी डरकर एटीएम में जा छिपे
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में अज्ञात पांच बदमाशों ने गुरुवार की देर शाम बसपा के छात्र नेता को गोलियों से भून दिया। जिस जगह यह वारदात हुर्इ पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वारदात होने के बाद पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने की बजाय जान बचाकर भाग निकले आैर पास ही एटीएम में जाकर छिप गए। आसपास के लोगों ने बसपा छात्र नेता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अफसर आैर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिसकर्मी एटीएम से निकलकर बाहर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मारा गया बसपा छात्र नेता अजय उर्फ गुड्डू चौधरी बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा का करीबी था आैर कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
दो बाइकों पर आए पांच बदमाश
गांव सलारपुर निवासी किसान तेजवीर का 24 वर्षीय पुत्र अजय उर्फ गुड्डू चौधरी गुरुवार की देर शाम अपनी कार से गांव से मेरठ अपने परिचितों को छोड़ने आया था। उन्हें छोड़कर वह वापस लौट रहा था। मवाना रोड पर टेम्पो स्टैंड के पास दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने आेवरटेक करके उसकी कार रुकवार्इ आैर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अपनी हत्या के अंदेशे में वह अम्हैड़ा रोड पर दौड़ने लगा। इसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गुड्डू चौधरी को आधा दर्जन गाेलियां लगी। बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हाे गए।
एटीएम में जाकर छिप गए पुलिसकर्मी
उस समय सीआे आफिस के सामने पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से वे जाकर एटीएम में छिप गए। घायल बसपा छात्र नेता को आसपास के लोगों ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया आैर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद एसपी देहात, सीआे सिविल लाइन श्रीराम अर्ज आैर गंगा नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे आैर घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में वे अस्पताल पहुंचे, यहां मृतक के परिजनों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनार्इ।
पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से लोग नाराज
भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि पुलिस बदमाशों पर गोलियां चलाकर इन्हें पकड़ लेगी, लेकिन वारदात होने के बाद चेकिंग कर रहे दोनों पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए एटीएम में जाकर छिप गए। इससे लोगों में बड़ा आक्रोश है, उन्होंने पुलिस अफसरों के सामने अपना गुस्सा भी जाहिर किया। पुलिस के अनुसार अजय उर्फ गुड्डू चौधरी पर भी हत्या का मामला दर्ज था आैर 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
Published on:
14 Sep 2018, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.