8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा नेताआें ने कहा- दलित समाज पर की ज्यादतियों को लोक सभा चुनाव में भुगतेगी भाजपा, मच गर्इ हलचल

डा. बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम में बोले बसपा नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Dec 2018, 11:15 AM IST

meerut

बसपा नेताआें ने कहा- दलित समाज पर की ज्यादतियों को लोक सभा चुनाव में भुगतेगी भाजपा, मच गर्इ हलचल

मेरठ। डा. बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बसपा नेताआें ने भाजपा राज पर खूब भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा राज में हुर्इ दलितों पर की गर्इ ज्यादतियों का खामियाजा भुगतनेे को तैयार रहे। दलित समाज इस चुनाव में भाजपा से बदला लेगा। बसपा नेता विहिप आैर बजरंग दल पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि स्याना में इंस्पेक्टर सुबोध ने शहीद होकर इन दोनों दलों के मंसूबे नाकाम कर दिए। बसपा नेताआें ने कहा कि भाजपा देश आैर समाज काे जाति आैर धर्म के नाम को बांटने का काम कर रही है। एेसा नहीं होने देंगे आैर भाजपा को अगले लोक सभा चुनाव में दलित समाज सबक सिखाकर रहेगा। डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिव पर यह कार्यक्रम शास्त्रीनगर के कांशीराम पार्क में आयोजित किया गया था। बसपा नेताआें के इस एेलान से भाजपा नेताआें में हलचल मची हुर्इ है।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने खेला लोक सभा चुनाव 2019 के लिए अब तक का सबसे बड़ा दाव, विपक्षी पार्टियों में मच गर्इ है हलचल

इंसानों से नहीं पशुआें से प्यार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य जोन प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा जाति आैर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि भाजपा इंसानों को भूल चुकी है आैर पशुआें से प्यार करती है। इसकी पोल स्याना में हुए बवाल से खुल गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद मेरठ के इस थाना क्षेत्र में बड़ा मामला टल गया, देखें वीडियो

बहन जी की सरकार में ये होगा

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि जब बहनजी की सरकार आएगी तो भाजपा का एक भी नेता धारा 151 को भी झेल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी आैर योगी के राज में दलित समाज पर खूब ज्यादतियां हुर्इ हैं। अगले लोक सभा चुनाव में इसका बदला चुक्ता किया जाएगा। कार्यक्रम में डा. अंबेडकर को बसपा नेताआें ने श्रद्धांजलि दी।