बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में बनाए गए दो कॉर्डिनेटर वीर सिंह व जयप्रकाश को वेस्ट यूपी का जिम्मा सौंपा है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे पार्टी का लक्ष्य वेस्ट यूपी की 12 लोकसभा सीट सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, मेरठ, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, संभल, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर में चुनाव की तैयारियों को देखना व लोगों से संपर्क साधना है।