30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती ने कहा- भाजपा आैर कांग्रेस हैं एक, दोनों के शासन में बने देश में आपातकालीन हालात

बसपा सुप्रीमो ने कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब कहा- अब मोदी की बातों में आने वाली देश की जनता मेरठवासियों से मेयर चुनाव वाली जीत दोहराने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2019, 2:56 PM IST

meerut

मायावती ने कहा- भाजपा आैर कांग्रेस हैं एक, दोनों के शासनकाल में बने देश में एेसे हालात

मेरठ। सोमवार को मेरठ चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची मायावती ने भाजपा सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक बताते हुए कहा कि जो हालात देश में कांग्रेस के समय आपातकाल में थे वहीं हालात आज भाजपा की सरकार में हैं। दोनों ही स्थितियां देश के लिए खतरनाक हैं। मायावती ने कानून-व्यवस्था को लेकर मोदी और योगी सरकार की जमकर आलोचना की। मायावती की चुनावी रैली हापुड रोड स्थित अलीगांव के पास मैदान में थी।

यह भी पढ़ेंः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां रोड शो आैर जनसभा में ये कहकर मांगे वोट, हर कोर्इ रह गया हैरान

मायावती रैली में जुटी भीड़ देखकर उत्साहित थी। मायावती अपने तय समय से देरी से रैली स्थल पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित करना शुरू किया। मायावती ने कहा कि भाजपा का केंद्र से जाना लगभग तय हो चुका है। इसकी शुरूआत पश्चिम उप्र से आगामी 11 अप्रैल को हो जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कैंपेन पर भी निशाना साधा। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस जमकर निशाना साधा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौकीदार की नाटकबाजी भी भाजपा को उप्र में नहीं जिता पाएगी। सबसे पहले तो केंद्र और भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकना है, जिसके चलते गठबंधन प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताना है।

यह भी देखेंः VIDEO: कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कही ये बड़ी बात

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है, जो गठबंधन के वोट काटे और भाजपा का रास्ता साफ हो। मायावती ने मंच से कहा कि मेरठवासियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ वालों ने बसपा को मेयर की सीट दिलवाई है। अब मेरठवासी ही बसपा को लोकसभा की सीट दिलवाएंगे। मायावती ने कहा कि अब देश की जनता भाजपा और उसके चौकीदार को समझ चुकी है। इसलिए अब अधिक बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में देश को जातिवाद में तोड़ने का काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश