मेरठ। सपा की पूर्व विधायक के बसपा में शामिल होने का रास्ता साफ होने का खामियाजा बसपा के पूर्व विधायक के साथ पार्टी के एक अन्य बड़े नेता को झेलना पड़ा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार आैर मुरादाबाद मंडल के मुख्य जोन प्रभारी जितेंद्र सागर को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा से निष्कासित कर दिया है। माना जा रहा है कि सपा की इस पूर्व विधायक रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने का विरोध करने के कारण दोनों पर निष्कासन की कार्रवार्इ हुर्इ है। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद रुचि बसपा में इसलिए आनी चाहती थी, ताकि लोक सभा 2019 में बिजनौर सीट से चुनाव लड़ सकें, क्योंकि यह लोक सभा सीट बसपा के पास आती, लेकिन बसपा के दोनों नेताआें ने रुचि वीरा के बसपा में आने की मंशा भांपते हुए उसका विरोध शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि ये निष्कासन बसपा में मिशन 2019 से पहले उठापठक बढ़ा भी सकता है।