18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG यूपी के मेरठ में महिला के ऊपर गिरकर भैंस की मौत

Highlights सुबह के समय दूध निकालने के दौरान हुआ यह हादसा कड़ी मशक्कत के बाद महिला को भैंस के नीचे से निकाला
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Nov 05, 2020

0502.jpg

buffalo

मेरठ। दूध निकालते हुए अगर किसी महिला के ऊपर भैंस गिर जाए ताे क्या हाेगा ? इस सवाल का जवाब यही हाेगा कि महिला की खैर नहीं लेकिन मेरठ के एक गांव में इसका बिल्कुल उलट हुआ है। गढ़ रोड स्थित गांव नंगला में दूध निकालते समय अंजु नाम की महिला पर भैंस गिर गई। इस दुर्घटना में अंजु ताे बच गई लेकिन भैंस की माैत हाे गई।

यह भी बढ़ें: किसानों को खुदाई के दौरान मिला ब्रिटिशाकालीन तोप का गोला, देखने पहुंचे सैकड़ों लोग

महिला के पति मनीष ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी अंजू प्रतिदिन की तरह भैंस का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक से भैंस उनकी पत्नी के ऊपर गिर गई। इस दुर्घटना में अंजु भैंस के नीचे दबने से घायल हाे गई। गिरने के कुछ ही देर बाद भैंस की माैत हाे गई। अंजु ने शाेर मचाया ताे परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हाे गए। आस-पास के लाेग भी आ गए और किसी तरह अंजु काे भैंस के नीचे से निकाला। महिला काे निकाल लेने के बाद लाेगाें काे लगा कि भैंस बेहाेश हाे गई है।

यह भी बढ़ें: जानिये, आधार कार्ड बनवाने के 10 बड़े फायदे, कहां-कहां होता है इस्तेमाल

यह साेचकर गांव के ही एक पशु चिकित्सक काे बुलाया गया ताे पता चला कि भैंस की माैत हाे चुकी है। इस दुर्घटना में घायल हुई महिला अंजु ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे रोजाना की तरह दूध निकालने गई थी। दूध निकालते समय अचानक भैंस उसके ऊपर गिर गई। ने बताया कि वह भैंस का दूध भी बेचने का काम करते हैं। इन दिनों दीपावली के चलते दूध की अधिक मांग थी जिसके लिए वह दो भैंस अलग से खरीदकर लाया था। मर ने वाली भैंस काे वह हाल ही में खरीदकर लाया था। भैंस की माैत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि भैंस की मौत हार्ट फेल हाेने से हुई हाेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग